ट्रक चालक ने एसआई की कार में मारी टक्कर, एसआई को आई गंभीर चोट
लक्ष्मण सिंह राघव
अलीगड़ खैर कोतवाली के सोफा पुलिस चौकी प्रभारी राहुल कुमार अपनी मारुति कार द्वारा सरकारी काम के लिए देर रात में खैर कोतवाली जाते समय एक ट्रक चालक ने उनके वाहन पर टक्कर मार दिया। जिसमे चौकी प्रभारी को गंभीर चोट आई है।
घटना के सम्बन्ध में प्राप्त समाचार के अनुसार एसआई किसी कार्य हेतु रात को पुलिस चौकी से कोतवाली को जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में एक ट्रक चालक ने उनके वाहन को टक्कर मार दिया। टक्कर से वाहन को आई छति के अलावा चौकी इंचार्ज भी गंभीर रूप से घायल हो गये। घटना की सुचना मिलने पर मौके पर पहुचे खैर कोतवाली के पुलिस कर्मियों ने घायल चौकी इंचार्ज को सीएचसी लाए, जहा गंभीर हालत देखते हुए उन्हें अलीगड़ के लिए रेफर कर दिया गया है। प्राप्त समाचार के अनुसार एसआई का एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। वही दूसरी तरफ पुलिस ट्रक चालक के तलाश में जुट गई है।
हमारी निष्पक्ष पत्रकारिता को कॉर्पोरेट के दबाव से मुक्त रखने के लिए आप आर्थिक सहयोग यदि करना चाहते हैं तो यहां क्लिक करें
Welcome to the emerging digital Banaras First : Omni Chanel-E Commerce Sale
पापा हैं तो होइए जायेगा..