वाराणसी- सुबह से घर से लापता किशोर की लाश मिली नाले में, धारदार हथियार से हत्या की आशंका

ए जावेद
वाराणसी: सुबह से लापता एक किशोर की लाश ने क्षेत्र में सनसनी फैला दिया। 12 साल के किशोर की धारदार हथियार से हत्या किये जाने की आशंका है। घटना के सम्बन्ध में प्राप्त समाचारों के अनुसार लंका थाना क्षेत्र के बटुआ पूरा इलाके के बड़े नाले में जिस किशोर की लाश मिली है वह सुबह से घर से लापता था। स्थानीय लोगों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि धारदार हथियार से हत्या की गई है। हत्या के पीछे का कारण जांच के बाद स्पष्ट हो सकेगा।












