क्षत्रिय समाज के सम्मेलन में शामिल हुए पलिया समाज के लोग

फारुख हुसैन
लखीमपुर खीरी. राष्ट्रीय क्षत्रिय महासभा लखनऊ के तत्वावधान में शस्त्रपूजन व क्षत्रिय एकता सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पलिया शहर से समाज के लोगों ने भी हिस्सा लिया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में मौजूद उत्तर प्रदेश बार काउंसिल के चेयरमैन हरिशंकर सिंह ने कहा कि क्षत्रियत्व ही राष्ट्रीयत्व का पर्याय है, पराक्रम व धैर्य के धनी क्षत्रियों ने इस देश को शिखर पर आसीन किया है, उत्कृष्ट साहस के कारण क्षत्रिय सदैव इतिहास बनाते रहे हैं।












