कांग्रेस के टुकड़े हज़ार हुए, कोई यहां गिरा कोई वहां गिरा – केंद्रीय मंत्री रतन लाल कटारिया

अब्दुल बासित मलक
यमुनानगर (जगाधरी) :- आपको बता दे की चुनाव के दिन शेष ही रह गए है। ऐसे में हर पार्टी अपने अपने उम्मीदवार के चुनाव प्रचार में लगी है। लोगों से वोट मांगने के लिए अपील कर रही है। इस कड़ी में जगाधरी सेक्टर 14 में भी कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिला यहां डीजे की धुन पर लोग नाचते नजर आए और हाथों में फूल माला लेकर जगाधरी से भाजपा के उम्मीदवार चौधरी कंवर पाल का स्वागत करते नजर आए।












