जाने क्या कहा आज़म खान ने गोरखपुर में बच्चो की मौत पर

सुरेश दिवाकर
सपा के कद्दावर नेता और पुर्व कैबिनेट मंत्री आज़म खान ने भाजपा की प्रदेश सरकार पर पलटवार करते हुवे कहा कि यह बहुत अफसोस जनक है, यह कोई हादसा नहीं है बल्कि ये कत्ल है बच्चो का, हत्या है, और बहुत दर्दनाक हत्या है,तड़पाकर मारा है बच्चो को. उन्होंने कहा कि उन बच्चो को आक्सीजन लगी थी और सप्लाई थी नही, डॉक्टरों की लापरवाही नही उनका क्रिमनल एक्ट है..
उन्होंने इस प्रकरण की उच्च स्तरीय जाँच करवाने की मांग करते हुवे कहा कि सीबीआई जांच होनी चाहिए, और हम लोग सीबीआई जांच की मांग करते है, इसकी तो जांच होनी चाहिए और जितना अमला लगा था उनका सबका 302 में चालान होना चाहिए,क्योंकि ये हत्या है,हादसा नही है,बच्चों को मारा गया है….











