रादौर में बसपा सुप्रीमो मायावती ने चुनावी जनसभा को किया संबोधित और विपक्ष पर साधा निशाना

अब्दुल बासित मलक
यमुनानगर:- हरियाणा में सभी दलों ने विधानसभा चुनाव में जहां अपने अपने स्टार प्रचारकों को उतार रखा है वही आज बीएसपी सुप्रीमो कुमारी मायावती बीएसपी प्रत्याशियों के लिए रादौर पहुंची। इस दौरान रैली में आए हजारों समर्थकों ने बीएसपी सुप्रीमो कुमारी मायावती का तालियों की गड़गड़ाहट के साथ स्वागत किया।












