भला किसकी हुई मजाल जो इस्पेक्टर के घर में किया 14 लाख नगद सहित 50 लाख की चोरी

आफताब फारुकी
फतेहपुर. फतेहपुर सदर कोतवाली क्षेत्र के दक्षिणी मुराइन टोला में एक इंस्पेक्टर के घर मंगलवार रात चोरों ने कुंडी काटकर 14 लाख नकदी समेत करीब 50 लाख के जेवरात चुरा लिए। मुरैन टोला में रहने वाले इंस्पेक्टर वहीद अहमद इन दिनों लखनऊ मलिहाबाद थाने के अपराध निरीक्षक हैं।

कोतवाल जितेंद्र सिंह ने बताया कि 14 लाख रुपए नकदी बताई जा रही है। पुलिस छानबीन में जुट गई है।











