कानपुर – बेटा था बहु की हत्या कर फरार, हत्यारोपी के पिता ने किया पुलिस के खौफ से आत्महत्या

मो. कुमैल
कानपुर. बेटे द्वारा बहु की हत्या कर फरार हो जाने के बाद खौफज़दा पिता ने खुद को फांसी के फंदे में लटका कर जान दे दिया. घटना कानपुर के बिधनू थाना क्षेत्र के दुर्जनपुर गांव की है. मृतक के परिजनों का आरोप है कि पुलिस की यातनाओं के डर से हत्यारोपी के पिता रामशंकर मिश्र (70) ने सोमवार रात को फांसी लगा ली है। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव को परिजनों के सुपुर्द कर दिया।

पुलिस की यातनाओं को देखकर रमाशंकर दहशत में आ गए। ग्रामीणों के दबाव बनाने पर पुलिस ने एक नवंबर को रमाशंकर को छोड़ दिया। परिजनों का आरोप है कि पुलिस के डर से सोमवार रात रमाशंकर ने घर के बाहर पेड़ पर रस्सी से फांसी लगा ली। परिजनों के मुताबिक पूछताछ के दौरान पुलिस कर्मी उन्हें अपमानित करते थे। पत्नी को भी थाने लाने की बात कही थी। इससे भी वे तनाव में थे।











