रेखा शर्मा ने कांग्रेस की नीतियों को लेकर बाटा खुद सडको पर खड़े होकर परचा

अनुपम राज
वाराणसी। रामनगर पालिका अध्यक्ष और कांग्रेस की वरिष्ठ महिला नेता रेखा शर्मा ने आज रामनगर की सडको पर खड़े होकर अपने साथी महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओ के साथ कांग्रेस द्वारा प्रचारती प्रसारित जन जागरूकता का परचा बाटा।

उन्होंने कहा कि नोटबंदी के समय मोदी जी ने कहा था कि हम सिर्फ 50 दिन आपसे मांग रहे है मगर आप खुद देखे, इस नोटबंदी ने सिर्फ गरीबो को तोड़ कर रख दिया। पीएमसी घोटाले पर चुप भाजपा सरकार बहती हुई अर्थव्यवस्था पर खामोश है और झूठे सपने दिखा रही है।

रेखा शर्मा ने कहा कि मध्य प्रदेश में मिड डे मिल योजना के अंतर्गत अंडे को लेकर मचे सियासी घमासान पर रेखा शर्मा ने कहा कि यह योजना सरकार ने पौष्टिक आहार हेतु चलाई है। आज मध्य प्रदेश में भाजपा इसका कथित रूप से केवल इस कारण विरोध कर रही है क्योकि योजना कांग्रेस सरकार चला रही है। उसका आस्था और आम जनता की सेहत से कोई लेना देना नही है। भाजपा केवल सियासत कर रही है। वही भाजपा की महाराष्ट्र सरकार ने महाराष्ट्र में अंडे की व्यवस्था को लागू किया था और आज भी वहा चल रही है तब भाजपा ने इसका विरोध नही किया।
इस दौरान पर्चो का वितरण सडको पर आम नागरिको को किया गया। रास्ता चलते आने जाने वाले सभी लोगो को उत्तर प्रदेश कांग्रेस द्वारा प्रचारित पर्चा दिया गया। लोगो को कांग्रेस की नीतियों का प्रचार प्रसार किया गया। इस दौरान कई दर्जन कांग्रेस कार्यकर्ताओ ने सडको के दोनों तरफ खड़े होकर हर आने जाने वाले नागरिको को पर्चो का वितरण किया।











