साक्षी ने जीता वॉइस ऑफ नेशन गोवा का खिताब

आदिल अहमद
कानपुर, काकादेव निवासी साक्षी बाजपेई उम्र 13 वर्ष स्पेनिश व अंग्रेजी गाने गाकर गोवा में आयोजित म्यूजिक कंपटीशन में अपनी आवाज का लोहा मनवा दिया। जहां उन्हें वॉइस ऑफ नेशन गोवा के खिताब से सम्मानित किया गया। साक्षी मरियमपुर सीनियर सेकेंडरी स्कूल में नौवीं की छात्रा है। गोवा में 9 से 12 नवंबर तक हुए कंपटीशन में देशभर के प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया।












