बीमार, गरीब बाबूलाल राय का नही कोई पुरसाहाल, कहा है आखिर ज़िम्मेदार

गुलाम आजाद
ज्ञानपुर,भदोही। सरकार द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाएं जहां कई अपात्रों के लिए कारगर साबित हो रही वहीं कुछ ऐसे भी पात्र है जिन्हें इन योजनाओं की नितांत आवश्यकता है। लेकिन अधिकारी और जनप्रतिनिधियों को समय नही है कि जिले में सही पात्रों को योजनाओं का लाभ मिले। जिले के ज्ञानपुर ब्लाक के कुसौली गांव निवासी बाबूलाल राय भी इन्ही पात्रों की सूची में है। जो अपने 26 वर्ष की उम्र में गरीबी और अपने गंभीर बीमारी से परेशान होकर तिल तिल मरने को मजबूर है। कोई उस असहाय गरीब की सूनने और मदद करने वाला नही दिख रहा है।


काश! बाबूलाल पर भी लोगों की कृपा हो जाती और वह युवक अपनी गरीबी व बीमारी से निकल कर सामान्य जिन्दगी जी पाता। जिले के नेता और अधिकारी भी यदि इस गरीब पर ध्यान दें दे तो बेशक बाबूलाल की बीमारी का ईलाज हो और वह सामान्य जिन्दगी जीने लगे। अपनी टूटी खाट और झोपडी में कराहते और रोते हुए बाबूलाल को देखकर पत्थर दिल भी पिघल जाएगा। लोगों से निवेदन है कि बाबूलाल के सहयोग में आगे आएं और उसे नई जिन्दगी देने में यथासंभव सहयोग करें।










