सड़क सुरक्षा के तहत चलाया गया अभियान 100 से ज्यादा गाड़ियों का किया चालान
प्रदीप दुबे विक्की
ज्ञानपुर,भदोही / गोपीगंज नगर के राष्ट्रीय राजमार्ग के बिभिन्न जगहों पर सड़क सुरक्षा के तहत आज लगभग 100 वाहनों का चालान किया गया। दो पहिया वाहनों का बिना हेलमेट व चार पहिया वाहनों का सीटबेल्ट फिटनेस आदि को लेकर चालान किया गया।
पिछले दिनों परिवहन विभाग ने सड़क सुरक्षा अभियान के तहत लोगों को जागरूक किया गया था। आये दिन दुर्घटनायें होती रहती है। परन्तु लोग फिर भी जागरूक नही होते। इसी अभियान के तहत बृहस्पतिवार को गोपीगंज नगर में चालान किया गया। हादसों का कारण बताते हुए टी आई शशिकांत ने कहा कि दुर्घटना केवल लापरवाही से होती है । यदि वाहन चालक परिवहन नियमों का पालन करके वाहन चलाएं तो दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सकती है। इस अभियान में ओंकार सिंह धर्मेंद्र सिंह वासुदेव कुशवाहा मोहम्मद अंसार योगेश मिश्रा सहित पुलिस बल भी रही।
हमारी निष्पक्ष पत्रकारिता को कॉर्पोरेट के दबाव से मुक्त रखने के लिए आप आर्थिक सहयोग यदि करना चाहते हैं तो यहां क्लिक करें
Welcome to the emerging digital Banaras First : Omni Chanel-E Commerce Sale
पापा हैं तो होइए जायेगा..