बाला यादव और मेराजू मिल कर करते थे गौतस्करी, चढ़े बलिया पुलिस के हत्थे

संजय ठाकुर
बलिया-पुलिस अधीक्षक द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान में दिनांक 04.12.2019 को सत्येन्द्र कुमार राय थानाध्यक्ष हल्दी व उ0नि0 राघवराम यादव मय हमराह रात्रि गस्त एवं देखभाल क्षेत्र, संदिग्ध वाहन/व्यक्तियों की चेकिंग हेतु ग्राम अगरौली थाना बार्डर मेन रोड़ NH 31 पर मौजूद थे कि एक पिकप तेज रफ्तार से बैरिया की तरफ जाता दिखायी दिया। जिसे टार्च की रोशनी में रोकने का प्रयास किया गया तो वे नही रुके। जिनको पिछा करते हुये नन्दगंज ढाले के पास रोका गया तो उसमें बैठे व्यक्ति उतर कर भागना चाहे जिन्हे आवश्यक पुलिस बल प्रयोग कर समय 4.15 बजे पकड़ लिया गया। पिकप को चेक किया गया तो कुल 05 राशि गाय व एक राशि सांड बरामद हुये। कागजात मांगने पर दिखाने में असमर्थ रहें।












