हरिपुरधार बाजार से लौट रहा व्यक्ति बर्फ पर फिसलकर गिरा, मौत

पूजा धीमान
नाहन (सिरमौर):- हरिपुरधार के समीप दिवड़ी खड़ाह में खरोटी गांव के रहने वाले एक व्यक्ति की बर्फ पर फिसलकर गिरने से मौत हो गई। जानकारी के अनुसार 40 वर्षीय वीरेंद्र सिंह सोमवार शाम हरिपुरधार बाजार गया था। सामान खरीदने के बाद वीरेंद्र वापस आ रहा था, लेकिन हरिपुरधार से करीब 300 मीटर आगे सड़क पर बर्फ के चलते वह फिसल गया और गिर गया।












