नागरिकता संशोधन कानून – लखनऊ में विरोध प्रदर्शन के दौरान भीड़ अचानक हुई हिंसक, भीड़ को तितर करने हेतु पुलिस ने किया बल प्रयोग, देखे मौके की फोटो

आदिल अहमद
लखनऊ : नागरिकता संशोधन कानून को लेकर देश के तमाम हिस्सों में जारी विरोध-प्रदर्शन के बीच लखनऊ से हिंसा की खबरें सामने आ रही हैं। खबर है कि पुराने लखनऊ में कई जगह आगजनी और तोड़फोड़ हुई है। पुलिस की गाड़ी समेत कई गाड़ियों में आग लगा दी गई है। भीड़ को काबू करने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज भी किया है।


पूरे उत्तर प्रदेश में धारा 144 लागू कर दी गई है। पुलिस ने अलग-अलग जिलों से सैकड़ों प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया है। गौरतलब है कि नागरिकता संशोधन बिल लोकसभा में 9 दिसंबर, 2019 को पास होने के बाद 11 दिसंबर, 2019 को राज्यसभा में गृह मंत्री अमित शाह ने पेश किया जहां एक लंबी बहस के बाद यह बिल पास हो गया।











