पूर्व सांसद बेगम नूरबानो ने पुलिस अधीक्षक को सौंपा ज्ञापन

गौरव जैन
रामपुर। पूर्व सांसद बेगम नूरबानो ने कहा है कि पुलिस-प्रशासन अवाम का भरोसा बरकरार रखे और किसी बेकसूर के खिलाफ कार्रवाई न हो। पूर्व सांसद बेगम नूरबानो ने की पुलिस अधीक्षक डाॅ. अजयपाल शर्मा से से मुलाकात की और ज्ञापन सौंपा।

उन्होंने कहा कि घटना से संबंधित मुकदमे संगीन धाराओं में पंजीकृत हैं और इनमें नाम शामिल हो जाने से लोगों का भविष्य व परिवार बर्बाद हो जाएगा इसीलिए किसी भी व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई करने से पूर्व निष्पक्ष जाँच कर ली जाए। विशेषकर किसी भी बेकसूर छात्र का नाम मुकदमे में शामिल नहीं किया जाना चाहिए ताकि जनता में पुलिस प्रशासन के प्रति विश्वास बना रहे। इस मौके पर मुतीउर्रहमान खाँ बब्लू, मामून शाह खाँ, काशिफ खाँ, नोमान खाँ, सैय्यद आमिर मिंया, शैजी सैफी, आमिर कुरैशी, एजाज खां, फैसल हसन आदि मौजूद रहे।











