सुशासन दिवस के रूप में मनाया गया अटल जी का जन्मदिन

फारुख हुसैन
सिंगाही खीरी। नगर पंचायत प्रांगड़ में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती को सुशासन दिवस के रुप मे मनाया गया। सांसद अजय कुमार मिश्रा टेनी ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया।

उन्होंने कहा कि आज अटल जी के सुशासन के कार्यों को केंद्र सरकार आगे बढ़ा रही है। चेयरमैन उत्तम मिश्रा ने कहा कि गरीब, निर्धन, असहाय को ठंड से बचाने के उद्देश्य से कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। कार्यक्रम में आसपास के दर्जनों लोगों में नि:शुल्क कम्बल का वितरण सांसद के हाथों किया गया। संचालन प्रेम प्रकाश बाजपेयी ने किया। इस दौरान एसडीएम ओपी गुप्ता, तहसीलदार धर्मेंद्र कुमार, अरविंद सिंह संजय, भाजपा नेता सुनील बत्रा, मोहित त्रिवेदी पेकर्मा गुप्ता, बालकुमार वर्मा सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।











