रामपुर महोत्सव के अन्तर्गत नेहरू युवा केन्द्र/युवा कल्याण विभाग द्वारा युवा सम्मेलन कार्यक्रम का किया गया आयोजन

गौरव जैन
रामपुर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन जगदम्बा प्रसाद गुप्ता एवं उपजिलाधिकारी सदर पीपी तिवारी की उपस्थिति में रामपुर महोत्सव के अन्तर्गत नेहरू युवा केन्द्र/युवा कल्याण विभाग द्वारा युवा सम्मेलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अपर जिलाधिकारी ने कहा कि युवा देश की ताकत हैं और युवा अपनी ऊर्जा को देश की उन्नति के लिए लगाएं तथा आत्मनिर्भर बनने की दिशा में हमेशा प्रयासरत रहें।












