घर में चोरी करने वाला दूसरा अभियुक्त गिरफ्तार

गौरव जैन
स्वार। दिनांक 08/09-01-2020 की रात्रि को शरीफ अहमद पुत्र राशिद अहमद निवासी ग्राम किशनपुर मौलागढ़ थाना स्वार के घर में दो चोर नकाब लगाकर घुस आए थे और घर में रखे सामान की चोरी कर रहे थे आहट होने पर उसने शोर मचाया तो एक चोर समीर पुत्र महबूब निवासी ग्राम किशनपुर मौलागढ़ थाना स्वार को परिवार जन की सहायता से पकड़ लिया था तथा दूसरा अभियुक्त नाजिम पुत्र नवी अहमद निवासी किशनपुर मौलागढ़ थाना स्वार मौका पाकर भाग गया था।












