तेजाब की बिक्री को रोकने के लिए प्रशासन ने मारा छापा , दुकानदारों में मचा हड़कंप

गौरव जैन
रामपुर। गुरुवार की सुबह तेजाब और पॉलिथीन की बिक्री को रोकने के लिए एसडीएम मान सिंह पुंडीर ने सिविल लाइंस क्षेत्र में दुकानों में छापा मारा जिसमें चार दुकानों पर तेजाब की बिक्री पाई गई। सबसे पहले टीम रामलाल जनरल स्टोर , खनेजा जनरल स्टोर , कुलवंत सिंह जनरल स्टोर, राज जनरल स्टोर पर पहुंची जहां पर तेजाब खुलेआम बेचा जा रहा था।












