प्रयागराज के मंसूर अली पार्क में प्रदर्शनकारी महिलाओं ने कहा – जीत गए तो वतन मुबारक, मर गए तो कफन मुबारक

तारिक खान
प्रयागराज. मंसूर अली पार्क में चौबिस दिन से एनपीआर एनआरसी और सीएए के खिलाफ चल रहे धरने मे आज युवतियों ने जहाँ हाँथो पर नो सीएए एनआरसी और एनपीर के साथ आज़ादी लिखे टैटू बनवा कर विरोध प्रदर्शन मे हिस्सा लिया वहीं कालिन्दीपुरम कांशीराम आवास योजना मे रह रहे दोनो आँखों से माज़ूर पति पत्नी अपने दो बच्चों के साथ मंसूर अली पार्क में चल रहे विरोध प्रदर्शन मे आगे की पंक्ति में बैठ कर काले क़ानून को वापिस लेने की मांग की।













