भमरोआ मार्ग ठीक कराने के लिए व्यापार प्रतिनिधि मंडल ने सौंपा ज्ञापन

गौरव जैन
रामपुर। भमरोआ मंदिर को जाने वाले मार्ग को ठीक कराने के लिए व्यापार प्रतिनिधि मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप अग्रवाल सोनी एवं पदाधिकारियों ने मुख्य विकास अधिकारी को एक ज्ञापन सौंपा। जिसमें उन्होंने कहा है कि पनवरिया चौराहा से भमरोआ मंदिर जाने वाली सड़क अत्यधिक क्षतिग्रस्त है।

ज्ञापन देने वालों में जिला अध्यक्ष राजीव शर्मा ,अरविंद गुप्ता, गिरिराज शरण ,कपिल शर्मा, सलविंदर विराट, मोहन अरोड़ा, रविंद्र सिंह, दानिश शमशी, विजय अग्रवाल, महफूज अहमद, मेराज हुसैन, पुलकित अग्रवाल, राजीव अग्रवाल, नज़मी खाँ आदि मौजूद रहे।











