वार्षिकोत्सव में बच्चों की प्रस्तुति ने सभी का मन मोहा

फारुख हुसैन
पलिया कलां खीरी÷ उच्च प्राथमिक विद्यालय निषादनगर में वार्षिकोत्सव का आयोजन बड़े ही धूमधाम से मनाया गया।सांस्कृतिक कार्यक्रम के माध्यम से बच्चों जल संरक्षण, वनों की अंधाधुंध कटाई के दुष्परिणाम सहित अशिक्षा व देश भक्ति आदि का संदेश दिया। सभी प्रतिभागी बच्चों को मुख्य अतिथि व विशिष्ट अतिथि के द्वारा उनका उत्साहवर्धन कर उन्हें पुरस्कार वितरित किया गया।












