बार्डर पर भारतीय मुद्रा के साथ पकड़ी गई नेपाली महिला, बार्डर पर सक्रिय हैं मनी एक्सचेंजर

फारुख हुसैन
गौरीफंटा. भारत नेपाल सीमा के गौरीफंटा बार्डर पर एसएसबी ने सवा तीन लाख रुपए भारतीय मुद्रा के साथ एक नेपाली महिला को पकड़ा। वह बनगवां बाजार में सटाई कराने जा रही थी। मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि कंपनी कमांडर हरबंस सिंह को समय 9:30 से 10:30 के बीच में एक नेपाली महिला भारी मात्रा में इंडियन करेंसी लेकर गौरीफंटा बॉर्डर से बनगवां मार्केट लेकर जाने वाली है।

जिसके पास से चेकिंग के दौरान ₹325000 इंडियन मुद्रा बरामद किया गया इतने पैसे का विवरण ना बताने के कारण इस पैसे का सीजर बनाकर कस्टम ऑफिस पलिया को सुपुर्द कर दिया गया। आपको बता दें कि एक नेपाली नागरिक को 100 व 200 और 500 की नोट 25000 लेकर अंतरराष्ट्रीय बाउंड्री क्रॉस कर सकते हैं जो भारत सरकार की गाइडलाइन है। इस मौके पर इंस्पेक्टर अभय कुमार यादव, सब इंस्पेक्टर मनीषा व उप सहायक दर्शन सिंह ने मुख्य भूमिका निभाई इतना ही नहीं हेड कांस्टेबल जयप्रकाश कांस्टेबल उदय सिंह आदि मौजूद थे सब इंस्पेक्टर महिला मनीषा व महिला कांस्टेबल अनिता कुमारी और कुमारी माया चेकिंग के दौरान मौजूद थीं।











