उप क्षेत्रीय वन अधिकारी गिरधारी लाल की क्षेत्रीय वन अधिकारी के पद पर हुई पदोन्नति
फारुख हुसैन
पलिया कलां खीरी÷ दुधवा टाइगर रिजर्व प्रभाग में दुधवा टाइगर रिजर्व की दक्षिण सुनारीपुर रेंज में प्रभारी क्षेत्रीय वन अधिकारी के रूप में कार्यरत अत्यंत कर्तव्यनिष्ठ, कर्मठ एवं कर्तव्यपरायण, उप क्षेत्रीय वन अधिकारी गिरधारी लाल का क्षेत्रीय वन अधिकारी के पद पर आज पदोन्नति आदेश जारी कर दिया गया.
आज प्रधान मुख्य वन संरक्षक और विभागाध्यक्ष उत्तर प्रदेश लखनऊ कार्यालय द्वारा जारी की गई कुल 46 क्षेत्रीय वन अधिकारियों की सूची में दुधवा टाइगर रिजर्व के एकमात्र क्षेत्रीय वन अधिकारी गिरधारी लाल सम्मिलित हैं. उनके द्वारा यह मुकाम एक लंबी अवधि की बाधाओं को पार करते हुए प्राप्त किया गया है, जो आज के युवाओं के लिए अनुकरणीय है. इनकी कर्तव्य परायणता एवं कर्तव्यनिष्ठा को दृष्टिगत रखते हुए विभाग द्वारा पूर्व में ही क्षेत्रीय वन अधिकारी का दक्षिण सुनारी पूर्व रेंज जैसी गैंडा पुनर्वास से आच्छादित रेंज का कार्यभार प्रदान किया हुआ है.
हमारी निष्पक्ष पत्रकारिता को कॉर्पोरेट के दबाव से मुक्त रखने के लिए आप आर्थिक सहयोग यदि करना चाहते हैं तो यहां क्लिक करें
Welcome to the emerging digital Banaras First : Omni Chanel-E Commerce Sale
पापा हैं तो होइए जायेगा..