तेज़ रफ़्तार ट्रक ने बाइक को रौंदा,हादसे में बाइक पर सवार महिला की मौके पर मौत, दो गंभीर

वरुण जैन
स्वार। तेज़ रफ़्तार बेकाबू ट्रक ने बाइक को रौंद दिया। जिसमें बाइक पर सवार महिला की मौके पर ही मौत हो गयी। जबकि बाइक चालक व उसकी पुत्री गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुँची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया तथा मृतिका के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा है। वहीं ट्रक को कब्जे में ले लिया है। ट्रक के चालक फरार बताए जा रहे हैं।

दुर्घटना होते ही आस पास के लोग एकत्र हो गए तथा ट्रक को घेर लिया। खुद को घिरता देख चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया। सूचना पर पहुँची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया तथा मृतिका शहनाज के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया है। इसके साथ ही ट्रक को कब्जे में ले लिया। जबकि चालक फरार बताया जा रहा है। वहीं हादसे में महिला की मौत की सूचना से परिजनों में कोहराम मच गया।











