डीएम एवं एसपी द्वारा होली के दृष्टिगत रिजर्व पुलिस लाइन में सम्भ्रान्त व्यक्तियों/धार्मिक गुरूओं के साथ की गयी पीस कमेटी की बैठक

गौरव जैन
रामपुर। दिनांक 04-03-2020 को जिलाधिकारी आन्जनेय कुमार सिंह तथा पुलिस अधीक्षक शगुन गौतम द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन रामपुर में आगामी त्यौहार होली को देखते हुए जनपद-रामपुर के समस्त थाना क्षेत्रों के सम्भ्रान्त व्यक्तियों/धार्मिक गुरूओं के साथ पीस कमेटी की बैठक की गयी। बैठक में सभी सम्भ्रान्त व्यक्तियों/धार्मिक गुरूओं से वार्ता की गयी। उनकी समस्याओं को सुना गया और सम्बन्धित को समस्याओं के निस्तारण हेतु निर्देशित किया गया।

इस दौरान अपर जिलाधिकारी, अपर पुलिस अधीक्षक, मुख्य चिकित्साधिकारी , नगर मजिस्ट्रेट, समस्त उपजिलामजिस्ट्रेट, तहसीलदार, समस्त क्षेत्राधिकारीगण, समस्त थाना प्रभारी आदि अधिकारी, कर्मचारीगण मौजूद रहे।











