अवैध खनन की रोकथाम को संयुक्त टीम बनाकर की छापामार कार्रवाई, सूचना लीक हो जाने से नहीं मिली कोई खास सफलता
संयुक्त टीम ने खनन माफियाओं के सूचना तंत्र पर किया प्रहार, 3 फिल्डर पकड़े

वरुण जैन
स्वार। अवैध खनन की रोकथाम के लिए स्वार व टांडा के एसडीएम ने संयुक्त रूप से कोसी नदी क्षेत्र में छापामार कार्रवाई अभियान चलाया। छापामार कार्रवाई की सूचना लीक हो जाने के कारण संयुक्त टीम को कोई खास सफलता नहीं मिल पाई। छापामार कार्रवाई में 2 ओवरलोड डंपर पकड़े गए तथा खनन से भरी बैल गाड़ियों के टायर काटकर चेतावनी देकर छोड़ दिया गया। इस दौरान राजस्वकर्मी व भारी पुलिस बल तैनात रहा।

लेकिन छापे की सूचना पहले से ही लीक हो गई। जिसके कारण संयुक्त टीम को कोई खास सफलता नहीं मिल पाई। लेकिन संयुक्त टीम ने खनन माफियाओं के सूचनातंत्र पर प्रहार करते हुए फिल्डरों पर धावा बोल दिया। खुद को घिरता देख फिल्डर बाइक छोड़कर भागने लगे। संयुक्त टीम ने 3 फिल्डरों को दबोच लिया। बाकी सभी बाइकों के टायर काट दिए गए । पकड़े गए फिल्डरों को पुलिस हिरासत में दे कर संबंधित धाराओं में कार्यवाही के लिए निर्देशित किया गया। संयुक्त टीम की कार्यवाही में अवैध खनन से भरे 4 ओवरलोड वाहनों को भी धर दबोचा। जिनको पुलिस की सुपुर्दगी में सौंप दिया गया। इसके साथ ही खनन भरी बैल गाड़ियों के टायर काटे गए। संयुक्त टीम की कार्रवाई से खनन माफियाओं में हलचल मच गई है। संयुक्त टीम में नायब तहसीलदार राजेश शर्मा, लेखपाल दीपक भटनागर, जहीन आलम अमीन सहित राजस्व कर्मी व स्वार टांडा दोनों थानों का पुलिस बलमौजूद रहा।











