जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट सभागार में जिले के उलेमाओं के साथ जुम्मे के दौरान नमाज के संबंध में की बैठक

गौरव जैन
रामपुर। जिलाधिकारी आन्जनेय कुमार सिंह ने कलेक्ट्रेट सभागार में जिले के उलेमाओं के साथ जुम्मे के दौरान नमाज के संबंध में विभिन्न तैयारियों के संबंध में बैठक की। जिलाधिकारी ने देश में कोरोनावायरस के संक्रमण के प्रभाव पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करने के लिए भारत सरकार एवं प्रदेश सरकार द्वारा लिए गए निर्णय व निर्देशों के बारे में उलेमाओं को विस्तार पूर्वक जानकारी प्रदान की तथा कहा कि देश की बेहतरी के लिए यह बेहद जरूरी है कि कोरोनावायरस के संक्रमण की रोकथाम के लिए सोशल डिस्टेंसिंग पर विशेष जोर दिया जाए।

इस दौरान पुलिस अधीक्षक शगुन गौतम, मुख्य विकास अधिकारी शिवेंद्र कुमार सिंह, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व राम भरत तिवारी, अपर जिलाधिकारी प्रशासन जगदंबा प्रसाद गुप्ता, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी मोहम्मद खालिद भी मौजूद रहे।











