एसडीएम ने की राशन वितरण की जांच में पकड़ी धांधली, होगी कार्रवाई

वरुण जैन
स्वार। लॉक डाउन के चलते स्थानीय प्रशासन ने राशन वितरण पर नजर बनाए रखी। इस दौरान उपजिलाधिकारी ने एक कोटाधारक द्वारा काम राशन वितरण पर जमकर फटकार लगाई। साथ ही कार्रवाई के लिए जिलाधिकारी को रिपोर्ट भेजी है।

जिस पर उपजिलाधिकारी ने कोटा डीलर की जमकर फटकार लगाई। जिन कार्ड धारकों को कम राशन दिया गया था उन्हें दोबारा बुलाकर पूरा राशन दिलवाया। जांच में ये भी पाया गया कि कोटा धारक गेहू के दाम भी अधिक वसूल रहा था। जिसके बाद उपजिलाधिकारी राकेश गुप्ता का पारा ओर चढ़ गया। उपजिलाधिकारी ने कोटा डीलर को कार्रवाई करने के लिए पूरी रिपोर्ट जिलाधिकारी को भेजी है।











