लॉक डाउन का उल्लंघन करने में 08 अभियुक्त गिरफ्तार
गौरव जैन
बिलासपुर। दिनांक 02-04-2020 को कस्बा व थाना बिलासपुर क्षेत्र में शांति व्यवस्था, लॉक डाउन ड्यूटी पर थे जैसे ही शनिवार के बाजार में पहुंचे तो कुछ लोग शनिवार के बाजार के मैदान में इकट्ठा होकर पास-पास बैठकर आपस में बातचीत कर रहे थे जबकि जनपद में कोरोना वायरस को फैलने से रोकथाम एवं एक दूसरे से भी संक्रमण फैलने से रोकने हेतु लॉक डाउन करते हुए धारा 144 सीआरपीसी लगी हुई है तथा इन लोगों द्वारा मास्क या अन्य कोई सुरक्षा उपकरण का प्रयोग भी नहीं किया हुआ था पुलिस द्वारा सभी को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया।












