गाड़ी पर एसएसपी लिखकर चलना पड़ा भारी, पुलिस ने रोका और काट दिया चालान

ए जावेद
वाराणसी. शौक भी बड़ी अजीब चीज़ होती है। शौक में इंसान कुछ भी कर डालता है। मगर कभी कभी शौक महंगा भी पड़ जाता है। इसी तरफ का वाकया एक शख्स के साथ हुआ जिसने अपने शौक में खुद की बुलेट पर अपने नाम का शोर्ट कट लिख डाला। फिर रौब झाड़ता हुआ सडको पर लॉक डाउन में निकल पड़ा। मगर उसकी हरकत उसी को भारी पड़ गई।

उसका कहना था कि यह मेरे नाम का पहला अक्षर है बुलेट चलाने वाले व्यक्ति का नाम शिव शंकर प्रसाद है। जिसका शॉर्टकट इसने एसएसपी लिखवाया है। यह जान पुलिस ने जमकर फटकार लगाई और बुलेट का चालान काट दिया।











