वाराणसी – कोरोना से मृत व्यापारी की बहु और पत्नी भी निकली कोरोना संक्रमित

अहमद शेख
वाराणसी। बीते दिनों बीएचयू में दम तोड़ने वाले गंगापुर निवासी व्यापारी की पत्नी और बहू भी कोरोना संक्रमित पाया गया हैं। व्यापारी की मौत के बाद उसके पूरे परिवार और घर आने जाने वालों का भी सैंपल लिया गया था। मंगलवार की दोपहर बीएचयू से आई रिपोर्ट में दोनों को पॉजिटिव पाया गया। हालांकि व्यापारी के मुहल्ले को पहले ही सील करके एक एक घर की स्क्रीनिंग और मिलने जुलने वालों की सैंपलिंग हो रही है। लगातार तीन दिनों से स्वास्थ्य विभाग की टीमें इस काम में लगी हुई हैं।

बीएचयू से मंगलवार की शाम व्यापारी की पत्नी और बहू की रिपोर्ट पॉजिटिव आने से परिवार के साथ आसपास के लोग भी दहशत में आ गए हैं। पुलिस ने फौरी तौर पर सभी को अपने घरों में ही रहने की हिदायत दी है। इलाके में अतिरिक्त फोर्स भी लगा दी गई है।











