किसान के खाते में प्रति एकड़ 10 हजार रुपए एडवांस में डलवाये जाए: उस्मान अली

गौरव जैन
रामपुर । दिनांक 15 अप्रैल 2020 को भारतीय किसान यूनियन अन्नदाता के युवा प्रदेश अध्यक्ष उस्मान अली पाशा ने जिलाधिकारी रामपुर को पत्र लिखकर प्रत्येक किसान के खाते में प्रति एकड़ 10 हजार रुपए एडवांस में डलवाने की मांग की। उन्होंने कहा कि किसान पहले ही कर्जदार है और जिले में गेहूं खरीद के लिए टोकन व्यवस्था लागू की गई है ऐसे में किसान अपने नंबर आने का इंतजार नहीं कर सकेगा और औने पौने दामों में अपना गेहूं बिचौलियों के हाथ बेचने को मजबूर होगा क्योंकि गेहूं कटाई आदि के खर्चे किसान को मजबूर कर देंगे।












