कानपुर में जारी है कोरोना का कहर – 3 पुलिस कर्मियों सहित कुल 21 निकले शहर में कोरोना पॉजिटिव, अब तक हुवे कुल 165 कोरोना पॉजिटिव

मोहम्मद कुमैल/
कानपुर. शहर में कोरोना संक्रमितों की संख्या तेजी से बढ़ रही है और अब लॉकडाउन का पालन कराने में लगे पुलिसकर्मी भी गिरफ्त में आ रहे है। शनिवार को जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज और लखनऊ केजीएम से आई रिपोर्ट में तीन पुलिस कर्मियों समेत 21 और कोरोना पॉजिटिव केस सामने आए हैं। इसके बाद शहर में कोरोना पॉजिटिव का आंकड़ा 165 हो गया है। इसमें तीन लोगों की मौत हो चुकी है और एक बुजुर्ग व छह जमाती ठीक हो चुके हैं। इस तरह मौजूदा समय में कोरोना वायरस के एक्टिव केस 155 हैं।












