अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस पर भाजपा नगर अध्यक्ष ने नगर पालिका श्रमिकों का धन्यवाद व्यक्त कर किया अभिनंदन

हरमेश भाटिया
रामपुर। अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस पर बिलासपुर भाजपा के नगर अध्यक्ष चेतन परुथी ने नगर पालिका से जुड़े श्रमिकों को नमन कर उनका धन्यवाद व्यक्त कर अभिनंदन किया। नगर में सफाई करने वाले नगर के असली कोरोना वारियर्स,नगर के सफाई कर्मियों को इस अवसर पर सम्मानित एवं उनका धन्यवाद व्यक्त किया।












