सीएम योगी आदित्यनाथ को गोली मारने की धमकी देने वाला बिहार पुलिस का ASI गिरफ्तार

शहनवाज़ अहमद
गाजीपुर. बिहार के नालंदा में तैनात सहायक सब इंस्पेक्टर तनवीर खान को उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ को सोशल मीडिया पर गोली मारने की धमकी देने के मामले में गिरफ्तार किया गया है।

वही गाजीपुर एसपी डॉ ओमप्रकाश सिंह ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया है कि तनवीर खान गाजीपुर के दिलदारनगर क्षेत्र का रहने वाला है और बिहार के नालंदा में पुलिस विभाग में बतौर आरक्षी तैनात था। आरोप है कि तनवीर खान ने 24 अप्रैल को अपने फेसबुक पेज पर यूपी सीएम के खिलाफ रमजान में अजान के मामले को लेकर अभद्र टिप्पणी की थी।
शिकायत पर यूपी पुलिस ने की कार्रवाई जब यूपी पुलिस को शिकायत मिली तो पुलिस ने इसे गंभीरता से लिया। यूपी पुलिस ने इस फेसबुक पोस्ट की पड़ताल की को आरोपी गाजीपुर का निकला।नालंदा से आरोपी को किया गिरफ्तार आरोपी तनवीर खान की तलाश में यूपी पुलिस नालंदा पहुंची और स्थानीय पुलिस के सहयोग से उसे गिरफ्तार लिया। पुलिस ने सोशल मीडिया में अभद्र टिप्पणी करने के आरोप में उस पर कई धाराएं लगाई और फिलहाल इस शख्स को जेल भेज दिया है।











