एसपी की पत्नी द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन में बच्चों के मध्य करायी गयी प्रतियोगिता

गौरव जैन
रामपुर।पुलिस अधीक्षक शगुन गौतम की पत्नी परिरू गौतम द्वारा रिजर्व पुलिस लाईन रामपुर फैमिली लाइन में कोरोना के प्रति जागरूक करने हेतु बच्चों के मध्य कोविड-19 के सम्बन्ध में एक पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन कराया गया था। प्रतियोगिता दो समूहों में बांटकर आयोजित की गयी थी। जिसमें प्रथम समूह में 05 से 11 वर्ष तक तथा द्वितीय समूह में 12 से 18 वर्ष तक के बच्चों द्वारा भाग लिया गया।












