सरकार कोरोना संकट में खोले खजानो के ताले, ज़रूरतमंद लोगो की करे मदद – सोनिया गाँधी

आफताब फारुकी
नई दिल्ली। कांग्रेस पार्टी की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने केंद्र सरकार से अपील की है कि वे अपना खजाना खोलें ताकि कोरोना वायरस की मार झेल रहे ज़रूरतमंद लोगों को मदद मिल सके। कांग्रेस पार्टी के ‘स्पीक अप इंडिया’ कैंपेन के तहत पोस्ट किये गए अपने वीडियो संदेश में सोनिया गांधी ने अफ़सोस जताते हुए कहा कि एक ओर देश कोरोना वायरस महामारी और लॉकडाउन के कारण गंभीर आर्थिक संकट से गुज़र रहा है लेकिन केंद्र सरकार ने लोगों के दर्द और तक़लीफ़ को अनसुना ही किया है।

कांग्रेस पार्टी के सोशल मीडिया हैंडल से शेयर किए गए इस वीडियो संदेश में सोनिया गांधी ने कहा, “लोन देने के बजाय छोटे और मझोले इंडस्ट्री को आर्थिक राहत दी जाए ताकि करोड़ों की नौकरी को सुरक्षित किया जा सके और देश तरक्की करे। ”











