बांदा – तीन और कोरोना संक्रमित मिलने से मचा स्वास्थ्य विभाग में हडकम्प
ज़ीशान अली
बांदा. आज बांदा जिले में तीन कोरोना पॉजिटिव केस मिलने से हड़कंप मच गया है। तीनों केस ग्रामीण इलाकों के हैं, जिनमें से एक प्रवासी मजदूर है। इसके साथ ही प्रशासन ने पाजिटिव मिले लोगों के गांवों को सील करके वहां सेनेटाइजेशन का काम शुरू कर दिया है। उनके संपर्क में आए लोगों की भी सूची बनाई जा रही है। प्रशासन सभी जरूरी कदम उठा रहा है। इसकी जानकारी आयुक्त गौरव दयाल की ओर से दी गई। तीनों ही मामले नरैनी क्षेत्र के हैं।
तीनों संक्रमित नरैनी क्षेत्र के बताया जाता है कि नरैनी के गुढ़ाकलां में दो कोरोना पाॅजिटिव केस सामने आए हैं। इसके अलावा क्षेत्र के ही गर्गपुरवा में भी एक कोरोना पाॅजिटिव केस मिला है। गुढ़ा कला में मिले दोनों पाॅजिटिव केस, दो-तीन दिन पहले मिले कोरोना संक्रमित युवक के परिवार के लोग हैं जो उसके संपर्क में आए थे। वहीं गर्गपुरवा का मरीज इनसे अलग है। वह प्रवासी मजदूर है जो हाल ही में बाहर से लौटा था। इनके सैंपुल 12 जून को जांच के लिए भेजे गए थे। इनमें से एक की उम्र 22, दूसरे की 23 साल है। वहीं गर्गपुरवा के संक्रमित मरीज की उम्र 14 साल है। बताते हैं कि तीनों को आईसोलेशन के लिए भर्ती किया गया है। वहीं संबंधित गावों को सील करके उनको सेनेटाइज किया जा रहा है।
हमारी निष्पक्ष पत्रकारिता को कॉर्पोरेट के दबाव से मुक्त रखने के लिए आप आर्थिक सहयोग यदि करना चाहते हैं तो यहां क्लिक करें
Welcome to the emerging digital Banaras First : Omni Chanel-E Commerce Sale
पापा हैं तो होइए जायेगा..