आखिर क्या थी वजह जो मासूम बच्चे के साथ माँ ने खाकर ज़हर दे दिया जान

शहनवाज़ अहमद
गाजीपुर. जनपद के मुहमदाबाद थाना क्षेत्र के आदिलाबाद गांव में विषाक्त पदार्थ खाने से 2 वर्षीय मासूम समेत मां की मौत हो गई। मृतका के पिता द्वारा ससुराल वालों का हत्या का आरोप लगाया गया है।

मृत्यु की सुचना मिलने के बाद मौके पर पहुचे मृतका के पिता ने ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी है। फिलहाल पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और इस घटना के मामले में पुलिस सख्ती से कार्यवाही में जुटी हुई है।











