तीसरी बार फर्रुखाबाद सपा जिलाध्यक्ष बने नदीम फारूकी
रॉबिन कपूर
फर्रुखाबाद: समाजवादी पार्टी में लम्बे समय से चल रही पार्टी जिलाध्यक्ष के खेंचतान आज थम गयी। पार्टी सुप्रीमों ने आज फर्रुखाबाद सहित दो जिले के नये जिलाध्यक्ष घोषित कर दिये गये। जिससे समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं मे खुशी की लहर दौड़ गयी।
बीते वर्ष अगस्त 2019 को सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के द्वारा प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल को छोड़कर समाजवादी पार्टी की सभी जिला/महानगर कार्यकारिणी इसके अध्यक्षों सहित भंग कर दी गयी थी। जिससे जिले में बीते एक वर्ष से पार्टी मे कुछ नेता अपनी मनमानी पर उतारू बने रहे। इस दौरान जमकर गुट बाजी भी हावी रही।आखिर एक वर्ष के लम्बे इंतजार के बाद आखिर पूर्व जिलाध्यक्ष नदीम अहमद फारुखी पर ही सपा मुखिया ने विश्वास जताते हुए तीसरी बार उन्हें जिले की पार्टी की कमान सौंपी गयी।
हमारी निष्पक्ष पत्रकारिता को कॉर्पोरेट के दबाव से मुक्त रखने के लिए आप आर्थिक सहयोग यदि करना चाहते हैं तो यहां क्लिक करें
Welcome to the emerging digital Banaras First : Omni Chanel-E Commerce Sale
पापा हैं तो होइए जायेगा..