बस चालक की बड़ी लापरवाही पैर ब्रेक की जगह डैशबोर्ड रख कर चला रहा था बस, वीडियो हुआ वायरल तो आरएम ने बिठाया जांच

सैयद आसिफ
बरेली:- रोडवेज चालक ने बस यात्रियों की जान जोखिम में डालकर पैर डैशबोर्ड पर रखकर बस हाईवे पर दौड़ा दी और तेज आवाज में गाना बजा दिया। सहमे यात्रियों ने चालक को समझाया लेकिन वह नहीं माना। एक यात्री ने डैशबोर्ड पर पैर रखकर रोडवेज बस दौड़ा रहे चालक की वीडियो बनाकर वायरल कर दी। ये वाकया मुरादाबाद से बरेली जा रही रोडवेज बस में हुआ।
क्या आपने देखा है कि कोई रोडवेज बस का ड्राइवर बस चलाते वक्त एक पैर ब्रेक की जगह डैशबोर्ड पर रखकर बस चला रहा हो, शायद नहीं। पर बरेली में एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें उत्तर प्रदेश परिवहन निगम की बस का ड्राइवर यात्रियों की जान को जोखिम में डालते हुए एक पैर डैशबोर्ड पर रखकर बस को सड़क पर दौड़ा रहा है। चालक की लापरवाही का वीडियो सामने आने के बाद रोडवेज के अधिकारी जांच के बाद कार्रवाई करने की बात कह रहे हैं।

जिस वक्त बस के ड्राइवर एक पैर से बस को सड़क पर दौड़ा रहा था बताया जा रहा है कि उस वक्त बस में यात्री भी सफर कर रहे थे और उन्हीं यात्रियों में से किसी एक यात्री ने चालक की लापरवाही का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वहीं वायरल वीडियो सामने आने के बाद रोडवेज के अधिकारी जांच के बाद कार्यवाही की बात कर रहे हैं।











