पूर्व विधायक हत्याकांड – भारतीय विकास मंच ने किया सीबीआई जाँच की उठी मांग
फारुख हुसैन
लखीमपुर खीरी = लखीमपुर खीरी जिले के तहसील पलिया के थाना संपूर्णानगर क्षेत्र के ग्राम तिरकौलिया पढ़आ में तीन बार विधायक रह चुके पूर्व विधायक निर्वेन्द्र कुमार मिश्रा उर्फ मुन्ना हत्याकांड में विधायक के परिवार और ग्रामीणों ने भारतीय विकास मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष गोपाल बिहारीलाल सिन्हा के माध्यम से एक ज्ञापन सौंपकर केंद्र सरकार से सीबीआई जांच की मांग की है।
बातचीत में ग्रामीणों ने कहां है कि रविवार को पूर्व विधायक निर्भय इंद्र कुमार मिश्रा उर्फ मुन्ना कि उनके पुश्तैनी कृषि योग्य भूमि पर कब्जा करने आए विपक्षी भूमाफिया दबंगों के द्वारा उनकी मार्मिक हत्या कर दी गई थी और अब हम सभी ग्रामीण मिलकर भारतीय किसान विकास मंच के माध्यम से पूर्व विधायक की हत्या व उनके परिवार के साथ घर में घुसकर पारिवारिक लोगों के साथ मारपीट करने गए प्रशासनिक अधिकारी व कर्मचारियों पर कार्यवाही की मांग करते हुए केंद्र सरकार से सीबीआई जांच की हमने मांग की है जिससे पूर्व विधायक को इंसाफ मिल सके और जांच के बाद सामने आए आरोपियों पर कड़ी से कड़ी कार्यवाही की जा सके।
हमारी निष्पक्ष पत्रकारिता को कॉर्पोरेट के दबाव से मुक्त रखने के लिए आप आर्थिक सहयोग यदि करना चाहते हैं तो यहां क्लिक करें
Welcome to the emerging digital Banaras First : Omni Chanel-E Commerce Sale
पापा हैं तो होइए जायेगा..