मादक पदार्थ के साथ काली अम्मा चढ़ी पुलिस के हत्थे

सरताज खान
गाजियाबाद लोनी। कोतवाली थाना पुलिस ने शातिर महिला तश्कर काली अम्मा को गिरफ्तार किया है। जिसके कब्जे से नशीला पाउडर बरामद कर पुलिस ने जेल भेज दिया है।

पुलिस पूछताछ में उसने अपना नाम गीता उर्फ हवा उर्फ काली अम्मा पत्नी भोला सिंह निवासी बुद्ध सिंह मेमोरियल कालेज के पास अंसार बिहार थाना लोनी बताया। उन्होंने बताया कि महिला अभियुक्ता बहुत ही शातिर किस्म की तश्कर है। जो नशीला पाउडर की छोटी छोटी पुड़िया बनाकर बेचती है और अवैध आर्थिक लाभ कमाती है। जिसे पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट में जेल भेज दिया है।











