आकाशीय बिजली गिरने से मकान हुआ क्षतिग्रस्त, सभी इलेक्ट्रोनिक्स सामान हुवे नष्ट
मुकेश यादव
मधुबन (मऊ): मधुबन तहसील क्षेत्र के बेलौली भोजीपुर में आकाशीय बिजली गिरने से एक मकान की दीवार एवं छत क्षतिग्रस्त हो गया। इसके अलावा मकान के अन्दर रखें सभी इलेक्ट्रानिक सामान नष्ट हो गए। यह देख परिवार में अफरातफरी मच गई परिवार के सदस्य इधर उधर भागने लगें।
घटना आज शनिवार करीब चार बजे सुबह की है. सुबह आई तूफानी बारिश के बीच लोग अपने घरों में दुबके हुए थे कि इसी बीच तेज कड़क चमक के साथ आकाशीय बिजली ने महेश गुप्ता निवासी बेलौली भोजीपुर के मकान को अपना निशाना बना दिया। जिससे मकान की अधिकांश दिवाल फट गई तथा घर में रखा फ्रीज, कुलर,पंखा एवं घर में लगी लाइट तड़तड़ाहट के साथ जलने लगें यह देख परिवार में अफरातफरी मच गई। परिवार के सदस्य मकान से निकल कर आसपास के घरों में छुपने लगें। लगातार कड़कती आकाशीय बिजली के डर से ग्रामीण पीड़ित परिवार के लोगों के मदद के लिए आगें नहीं जा रहें थे। हालांकि आकाशीय बिजली से किसी प्रकार की जन हानि नहीं हुई।
हमारी निष्पक्ष पत्रकारिता को कॉर्पोरेट के दबाव से मुक्त रखने के लिए आप आर्थिक सहयोग यदि करना चाहते हैं तो यहां क्लिक करें
Welcome to the emerging digital Banaras First : Omni Chanel-E Commerce Sale
पापा हैं तो होइए जायेगा..