अवैध पटाखों के खिलाफ वाराणसी पुलिस की बड़ी कार्यवाही, पानदरीबा चौकी इंचार्ज ने पकड़ा लगभग लाखो का अवैध पटाखा, एक हिरासत में

ए जावेद
वाराणसी। वाराणसी पुलिस की अवैध पटाखों के खिलाफ चल रही जंग में एक बड़ी सफलता चेतगंज पुलिस को हाथ लगी जब कल देर रात एक मकान पर छापेमारी की कार्यवाही में पानदरीबा चौकी इंचार्ज ने तीन कुंटल अवैध पटाखा बरामद किया है। बताया जाता है कि इस अवैध पटाखों की कीमत लाखो में है।












