कानपुर- वांछित अभियुक्त अली खान को चकेरी पुलिस ने किया गिरफ्तार

मो0 कुमेल
कानपुर पुलिस अपराध पर अंकुश लगाने के लिए लगातार अथक प्रयास कर रही हैं जिसके चलते कानपुर पुलिस अपराध व अपराधियों के खिलाफ धरपकड़ अभियान भी चला रही है इसी क्रम में चकेरी पुलिस ने शातिर वांछित अपराधी अली खान को गिरफ्तार किया है।

सूचना पर विश्वास करते हुए उ०नि० दिनेश कुमार यादव ने कांस्टेबल संजीव कुमार,रमेश कुमार और ललित कुमार के साथ मौके पर पहुंचकर अभियुक्त को गिरफ्तार किया। अभियुक्त अली खान पुत्र अनवर खान निवासी ए 21 पोखरपुर जाजमऊ थाना चकेरी के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।











