नहाते समय तालाब में डूबने से दो बालकों की मौत

अजीत कुमार
प्रयागराज। जिले में यमुनापार के मांडा इलाके में शुक्रवार दोपहर एक दर्दनाक हादसा हो गया। तालाब में नहाने के दौरान गहरे पानी में चले जाने के बाद डूबने से दो बालको की मौत हो गई। घटना जनपद के यमुनापार स्थित मांडा इलाके की है।

मृतकों की पहचान मांडा क्षेत्र के मेहा जागीर के हरीश कुमार गुप्ता का बेटा बलराम (08) तथा राजेश आदिवासी का बेटा राहत (07) के रूप में हुई। घटना शुक्रवार को दोपहर की है। घटना की जानकारी मृतक बालको के परिजनों को मिलने के बाद सभी भागे दौड़े तालाब के पास गए और मृतक बालको के शवो को बाहर निकला। परिजनों में कोहराम की स्थिति है।











