गाजीपुर – नोनहरा पुलिस को दौरान वाहन चेकिंग मिली बड़ी सफलता, अवैध असलहे संग दो हिरासत में
शाहनवाज़ अहमद
गाजीपुर. गाजीपुर जनपद के थाना नोनहरा पुलिस द्वारा 02 अदद अवैध देशी तमंचा .315 बोर व 02 अदद जिन्दा कारतूस .315 बोर व एक अदद वाहन चार पहिया के साथ दो को हिरासत में लिया है. उक्त गिरफ़्तारी नोनहरा थानाध्यक्ष शैलेन्द्र प्रताप सिंह और उनकी टीम ने वाहन चेकिंग के दौरान किया.
गिरफ़्तारी के सम्बन्ध में प्राप्त जानकारी के अनुसार थानाध्यक्ष नोनहरा मय फोर्स द्वारा दिनांक 13.03.2021 को समय 18.05 बजे रसूलपुर सैदाचक तिराहे से वाहन चेकिंग के दौरान दो अभियुक्तो प्रदीप यादव पुत्र रामबचन यादव ग्राम दाउदपुर थाना मुहम्मदाबाद गाजीपुर और पंकज यादव पुत्र शिवप्रकाश यादव निवासी दाउदपुर थाना मुहम्मदाबाद जनपद गाजीपुर को दो अदद अवैध देशी तमंचा .315 बोर व 02 अदद जिन्दा कारतूस .315 बोर व एक अदद वाहन चार पहिया TATA INDIGO ECS वाहन सं0 UP 65 DT 0521 के साथ गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तों के विरूद्ध थाना नोनहरा पर मु0अ0सं0 53/21 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही की गई. गिरफ्तार करने वाली टीम में थानाध्यक्ष शैलेन्द्र प्रताप सिंह, विष्णु प्रताप गौतम, हे0कां0 बिनोद यादव, का0 मनोज वर्मा, दिनेश यादव, श्याम बाबू, धीरज कुमार सिंह और पंकज भारतीया शामिल थे.
हमारी निष्पक्ष पत्रकारिता को कॉर्पोरेट के दबाव से मुक्त रखने के लिए आप आर्थिक सहयोग यदि करना चाहते हैं तो यहां क्लिक करें
Welcome to the emerging digital Banaras First : Omni Chanel-E Commerce Sale
पापा हैं तो होइए जायेगा..